दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका दिया है...हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को नोटिस जारी कर सीबीआई की उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें उन्हें निचली अदालत द्वारा आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है...मतलब ये कि निचली अदालत के फैसले को मानने से इंकार कर दिया है..मतलब जांच जारी है और अब बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर हो गई है।<br />
